Gold Price Today: सोने भारत के अहम धातुओं में से एक है। इसकी अमहियत का अंदाजा इसकी हर दिन बदलती कीमत से लगाया जा सकता है। लोग इसकी खरीदारी या तो गहनों के रूप में करते हैं, या फिर निवेश के लिए। आइए जानते हैं, आज कल सोने की क्या चाल चल रही है।
आज के दिन सोने के दाम:
आज के दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है ये गिरावट कई दिनों से जारी है। आज की गिरावट कुछ इस तरह से है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,801 (-₹1)
10 ग्राम – ₹98,010 (-₹10)
100 ग्राम – ₹9,80,100 (-₹100)
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,984 (-₹1)
10 ग्राम – ₹89,840 (-₹10)
100 ग्राम – ₹8,98,400 (-₹100)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,351 (-₹1)
10 ग्राम – ₹73,510 (-₹10)
100 ग्राम – ₹7,35,100 (-₹100)
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम:
आज देश के अलग हिस्सों में सोने की कीमतें अलग अलग है, भले ही ये बदलाव छोटा हो, लेकिन सोने की अहमियत में कोई फर्क नहीं देखा गया है। आज चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹9,801 और 22 कैरेट सोना ₹8,999 प्रतिग्राम की कीमत पर बिक रहा है। दिल्ली में ये कीमत थोड़ी अलग है जहां 24 कैरेट सोना ₹9,801 और 22 कैरेट सोना ₹8,984 की कीमत पर मिल रहा है। इसी तरह देश के अलग अलग शहरों में कीमतें थोड़ी अलग अलग हैं।
पिछले 10 दिनों सोने के दाम:
पिछले 10 दिनों सोने की चल पर नज़र दौड़ाएं तो हम देखते हैं कि 23 जून से 28 जून 2025 तक सोने की कीमतें लगातार घटी हैं, जबकि 22 और 21 जून को कीमतें समान रही थी। इससे पहले 21 जून 2025 को सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई थी। ये सोने के घटते दाम निवेश करने वालों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।
आज 28 जून 2025 को आने वाली गिरावट भले ही काफी मामूली साबित हो लेकिन ये लगातार घटते हुए बाज़ार की ओर इशारा है। अगर आपकी निवेश की योजना है तो आपको लगातार गिरते बाज़ार पर नज़र रखते हुए निवेश करना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।