Health Secret: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक देने वाली चीज़ों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में गुलकंद खाना एक बहुत बेहतरीन विकल्प माना जाता है। गुलकंद को गुलाब की पत्तियों और चीनी से बनाया जाता है। गुलकंद में विटामिन ए, बी 6, सी, के साथ साथ फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये स्वाद में बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में हमारे शरीर को ठंडक देता है, क्योंकि इनकी तासीर में ठंडक होती है। हर दिन1 चम्मच गुलकंद खाने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलता हैं।
पाचन तंत्र को रखे तंदुरस्त
गुलकंद का सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को राहत मिलती है। यह गट हेल्थ को मजबूत बनाने के साथ-साथ पेट की गर्मी को भी शांत रखता है। जिन व्यक्तियों को गैस ,कब्ज ,अपच या पेट फूलने की परेशानी होती है, तो उनके लिए गुलकंद खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से पेट हल्का रहता है और भोजन भी अच्छे से पचता है। गर्मियों में पेट खराब होना आम बात है, ऐसे में गुलकंद एक प्राकृतिक समाधान बन सकता है।
शरीर को पहुंचाएं ठंडक
गुलकंद की सबसे विशेष बात यह है कि शरीर के अंदर जाकर शरीर को ठंडक करने में काफी सहायता करता है, अक्सर गर्मी में लू लगने, सर दर्द, चक्कर आने और थकावट की शिकायत हो जाती है ऐसे में गुलकंद का सेवन करना शरीर की गर्मी को कम करता है। यह पेट को बैलेंस करता है अगर आप रोज गुलकंद खाएंगे तो आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी और दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे।
मुंह के छालों में राहत
गर्मी के दिनों में अक्सर मुंह में छाला होना आम बात है, जो की गर्मी की वजह से होती है। गुलकंद में मौजूद विटामिन बी कांप्लेक्स और ठंडी तासीर इस परेशानी को दूर करती है। यह मुंह की जलन और अल्सर को भी ठीक करता है। गुलकंद का सेवन करने से मुंह की दुर्गंध भी खत्म हो जाती है। इसलिए अगर आप बार-बार छालों से परेशान रहते हैं ,तो गुलकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
दिल को बनाए मजबूत
गुलकंद का प्रतिदिन सेवन करने से दिल की बीमारियां भी थोड़ी-थोड़ी कम होने लगती है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, और दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक काम करता है ।रोज एक चम्मच गुलकंद खाना आसान और स्वादिष्ट तरीका है, अपने दिल का अच्छे से ख्याल रखने का।
आंखों को मिले राहत
गर्मियों के करण आंखों में जलन खुजली थकावट की शिकायत होनी आम समस्या है। लेकिन गुलकंद का सेवन इन परेशानियों को कम कर सकता है, इसकी ठंडी तासीर आंखों को ठंडक देती है। यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है ।अगर आप लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं तो गुलकंद का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
डिस्क्लेमर
गुलकंद टेस्टी होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन औषधि है। गर्मी में रोज एक चम्मच गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, आंख, मुंह, से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। इसे दूध के साथ या ऐसे ही खाया जा सकता है और इसको गर्मी में अपनी सेहत के ख्याल रखने के लिए शामिल करें।
इन्हें भी पढ़ें :