Gold Price Today: सोना जिसे भारत की परंपरा का हिस्सा समझा जाता है। आज के समय में सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है बल्कि एक निवेश का विकल्प भी बन चुका है। हर दिन इसकी कीमतों में बदलाव होते हैं, जो निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए अहम माने जाते हैं। इस लेख में हम बात करेंगे आज के दिन यानी 10 जून 2025 को भारत में सोने की क्या कीमतें चल रही हैं?
आज के ताज़ा सोने के रेट:
आज सोने के बाजार में गिरावट देखी गई है। यह गिरावट गिरते हुए बाजार का संकेत है जो कि कुछ इस प्रकार से है:
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,758 (-₹11)
10 ग्राम – ₹97,580 (-₹110)
100 ग्राम – ₹9,75,800 (-₹1,100)
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,945 (-₹10)
10 ग्राम – ₹89,450 (-₹100)
100 ग्राम – ₹8,94,500 (-₹1,000)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,319 (-₹8)
10 ग्राम – ₹73,190 (-₹80)
100 ग्राम – ₹7,31,900 (-₹800)
पिछले दिनों के दामों की तुलना
अगर आज की तुलना हम पिछले कई दिनों से करें तो हम पाते हैं कि 8 जून को सोने के दाम स्थिर रहे थे। जब कि साथ जून को कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले 6 जून और 5 जून को दामों में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली थी जिससे यह साफ होता है कि सोने की कीमतों में रोजाना उतार-चढाव होते हैं। कभी मांग बढ़ जाती है तो कभी घाटे जाती है जिससे सोने की कीमतों पर असर पड़ता है।
प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
देश के मुख्य शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे आदि में आज के दिन 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,758 रही, जबकि 22 कैरेट ₹8,945 पर रहा। दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में मामूली अंतर देखने को मिला, जहां 24 कैरेट ₹9,773 और ₹9,763 तथा 22 कैरेट ₹8,960 और ₹8,950 प्रति ग्राम दर्ज हुआ।
जैसे कि हमने देखा आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने के लिए मिली है। जबकि पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव लगातार जा हैं। इससे साफ स्पष्ट होता है कि निवेश करने वाला लोगों को पहले सोने की कीमतों पर नजर बनाए रखनी चाहिए उसके बाद ही खरीदारी करनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।