Gold Price Today: सोना भारत में सदियों से संपत्ति और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसको न केवल गहनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि निवेश के लिए भी एक अच्छा विकल्प समझा जाता है। सोने की कीमत हर दिन बदलती रहती है, जो कि इसकी अहमियत को दर्शाता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आज सोने की कीमत क्या रही है?
आज सोने के दाम:
आज के दिन यानी 4 अप्रैल 2025 को भारत में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। आइए कैरेट के हिसाब से कीमतें जानते हैं:
22 कैरेट सोने की कीमत:
प्रति ग्राम: ₹8,400 (₹160 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹84,000 (₹1,600 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹8,40,000 (₹16,000 की गिरावट)
24 कैरेट सोने की कीमत:
प्रति ग्राम: ₹9,164 (₹174 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹91,640 (₹1,740 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹9,16,400 (₹17,400 की गिरावट)
18 कैरेट सोने की कीमत:
प्रति ग्राम: ₹6,873 (₹131 की गिरावट)
10 ग्राम: ₹68,730 (₹1,310 की गिरावट)
100 ग्राम: ₹6,87,300 (₹13,100 की गिरावट)
भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम:
आज देश के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में कुछ ज्यादा अंतर देखने के लिए नहीं मिला है, लेकिन थोड़ा बहुत अंतर देखा गया है। जैसे कि चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोना 8,400 और 24 कैरेट सोना 9,164 प्रति ग्राम रहा है जबकि दिल्ली में 22 कैरेट सोना 8,415 और 24 कैरेट सोना 9,179 रहा है और अहमदाबाद और वडोदरा में 8,405 और 9,169 कीमतें रही हैं।
पिछले 10 दिनों में सोने के भाव:
अगर हम पिछले 10 दिनों की कीमतों पर नजर डालें, तो 3 अप्रैल को 22 कैरेट सोना ₹8,560 था, जबकि आज यह ₹8,400 रह गया है। इसी तरह 24 कैरेट की कीमत भी ₹9,338 से घटकर ₹9,164 हो गई है। यह इस बात का संकेत है कि बाजार में किसी कारणवश सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है या अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट दर्ज की गई है।
क्या यह निवेश का सही समय?
अक्सर माना जाता है कि जब सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी जाए, तो वह निवेश का बेहतर समय होता है। अगर देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों के मुकाबले में आज सोने की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट आई है। अगर आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा समय हो सकता है। हालांकि आपको आखिरी फैसला बाजार की स्थिति को देखते हुए करना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें: